Saturday, 25 April 2026

माता सीता: नारी चेतना का शाश्वत प्रकाश

 भारतीय संस्कृति में माता सीता केवल एक पूजनीय नाम नहीं, बल्कि नारी गरिमा, आत्मबल, करुणा और अडिग चरित्र की उज्ज्वल ज्योति हैं। उनका जीवन केवल एक पौराणिक कथा नहीं, बल्कि प्रत्येक युग की स्त्रियों के लिए प्रेरणा का अमृत-स्रोत है। उन्होंने सिद्ध किया कि स्त्री की शक्ति केवल बाहुबल में नहीं, बल्कि धैर्य, निर्णय, मर्यादा और सत्य के साथ खड़े रहने में निहित है।


आज जब आधुनिक स्त्री परिवार, समाज, करियर और आत्मसम्मान के अनेक मोर्चों पर संघर्ष कर रही है, तब माता सीता का जीवन उसे दिशा देता है। कार्यालय में नेतृत्व कर रही महिला हो, घर संभालती गृहिणी हो, पढ़ाई कर रही छात्रा हो या अपने सपनों के लिए संघर्षरत युवती—हर स्त्री को माता सीता के जीवन से अद्भुत प्रेरणा मिल सकती है। आइए जानें वे ९ महान सीखें, जो हर नारी के जीवन को आलोकित कर सकती हैं।

आत्मसम्मान से बड़ा कोई आभूषण नहीं

माता सीता ने हर परिस्थिति में अपने स्वाभिमान को सर्वोपरि रखा। विपत्ति आई, अपमान का समय आया, पर उन्होंने स्वयं को कभी छोटा नहीं होने दिया। उनका जीवन सिखाता है कि स्त्री का सबसे बड़ा श्रृंगार उसका आत्मसम्मान है।

आज भी जब अनेक महिलाएँ कार्यस्थलों पर असम्मानजनक व्यवहार का सामना करती हैं, तब यह सीख उन्हें साहस देती है कि सम्मान माँगा नहीं जाता, अपने व्यक्तित्व से स्थापित किया जाता है।

कोमलता और शक्ति साथ-साथ चल सकती हैं

समाज प्रायः कोमल हृदय को दुर्बलता समझ लेता है, किन्तु माता सीता ने दिखाया कि संवेदनशीलता और शक्ति विरोधी नहीं हैं। वे करुणामयी भी थीं और अडिग भी। एक स्त्री प्रेममयी होते हुए भी दृढ़ रह सकती है।

आज अनेक महिलाएँ परिवार में स्नेह देती हैं और साथ ही व्यवसाय, प्रशासन, सेना, शिक्षा तथा चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में अद्भुत नेतृत्व भी कर रही हैं।

परिस्थितियाँ नहीं, चरित्र व्यक्ति को महान बनाता है

राजमहलों का वैभव हो या वनवास की कठिनाई, माता सीता हर परिस्थिति में समान तेजस्विनी रहीं। उन्होंने सिद्ध किया कि पद, धन या सुविधा नहीं, बल्कि चरित्र ही मनुष्य की वास्तविक पहचान है।

आज साधारण परिवारों से निकलकर अनेक बेटियाँ अपनी प्रतिभा और चरित्रबल से देश-विदेश में नाम कमा रही हैं। संसाधनों की कमी उनके मार्ग की बाधा नहीं बनती।

धैर्य संकटों की सबसे बड़ी ढाल है

जीवन में अनेक कष्ट आए, किन्तु उन्होंने अधैर्य को स्वयं पर हावी नहीं होने दिया। आज की स्त्री के लिए यह संदेश अमूल्य है कि कठिन समय स्थायी नहीं होता, पर धैर्यवान व्यक्तित्व अमर हो जाता है।

जब परिवार आर्थिक कठिनाई से गुजरता है, तब घर की स्त्री ही अक्सर धैर्य का स्तंभ बनकर सबको संभालती है।

प्रेम में समर्पण हो, पर स्वयं का विलोप नहीं

माता सीता ने संबंधों में निष्ठा निभाई, किन्तु स्वयं की गरिमा कभी नहीं छोड़ी। यह सीख अत्यंत आवश्यक है कि प्रेम का अर्थ आत्म-विस्मरण नहीं, बल्कि परस्पर सम्मान है।

आज के समय में स्वस्थ वैवाहिक संबंध वही हैं, जहाँ पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे के सपनों, निर्णयों और सम्मान का आदर करें।

स्त्री केवल सहन करने के लिए नहीं बनी

माता सीता का जीवन केवल सहनशीलता की कथा नहीं, बल्कि आंतरिक शक्ति की घोषणा है। उन्होंने अन्याय के सामने मौन दुर्बलता नहीं, बल्कि गरिमामय प्रतिरोध दिखाया। हर स्त्री को जानना चाहिए कि वह केवल सहने के लिए नहीं, बल्कि बदलने के लिए भी जन्मी है।

आज अनेक महिलाएँ अन्याय, हिंसा, भेदभाव और उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज़ उठाकर समाज को नई दिशा दे रही हैं।

मातृत्व केवल जन्म नहीं, संस्कार है

लव और कुश के पालन-पोषण में माता सीता ने यह सिद्ध किया कि मातृत्व केवल संतान उत्पन्न करना नहीं, बल्कि उन्हें सत्य, शौर्य और धर्म के संस्कार देना है। एक जागरूक माँ पीढ़ियों का भविष्य गढ़ती है।

आज भी वह माँ महान है जो अपने बच्चों को केवल सफल नहीं, बल्कि संवेदनशील, ईमानदार और संस्कारी बनाती है।

एकांत भी शक्ति बन सकता है

जब जीवन में साथ छूट जाए, तब अनेक लोग टूट जाते हैं। किन्तु माता सीता ने एकांत को दुर्बलता नहीं बनने दिया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने अस्तित्व को संभाले रखा। यह शिक्षा हर उस स्त्री के लिए दीपक है, जो अकेले संघर्ष कर रही है।

आज अनेक एकल माताएँ, अकेली कामकाजी महिलाएँ और जीवन की चुनौतियों से जूझ रही बेटियाँ अपने साहस से नई मिसाल बना रही हैं।

स्त्री का मौन भी इतिहास बदल सकता है

हर शक्ति शोर नहीं करती। माता सीता का जीवन बताता है कि गरिमामय मौन, सत्यनिष्ठ आचरण और अटल आत्मबल समय के प्रवाह को भी बदल सकते हैं। स्त्री की शक्ति को शब्दों की आवश्यकता नहीं, उसका चरित्र ही उसका घोष है।

आज समाज में अनेक महिलाएँ बिना प्रचार के शिक्षा, सेवा, परिवार और राष्ट्रनिर्माण में अमूल्य योगदान दे रही हैं।

आज की नारी के लिए माता सीता का संदेश

आधुनिक स्त्री शिक्षित है, सक्षम है, आत्मनिर्भर है—किन्तु उसे भीतर से भी उतना ही सशक्त होना होगा। संसार बाहरी उपलब्धियों से प्रभावित होता है, पर जीवन की वास्तविक विजय भीतर की स्थिरता से मिलती है। माता सीता सिखाती हैं कि नारी जब स्वयं का सम्मान करती है, तभी संसार उसका सम्मान करना सीखता है।

उपसंहार

माता सीता का जीवन किसी एक युग की कथा नहीं, प्रत्येक युग की स्त्री का दर्पण है। उनमें करुणा थी, पर कमजोरी नहीं। उनमें धैर्य था, पर पराजय नहीं। उनमें प्रेम था, पर आत्मविस्मरण नहीं।

यदि आज की स्त्री इन सीखों को अपने जीवन में उतार ले, तो वह केवल सफल नहीं, बल्कि तेजस्विनी बन सकती है। यही माता सीता के जीवन का शाश्वत संदेश है।

Saturday, 18 April 2026

संसद से बाहर खड़ा एक अधूरा सपना

 आज फिर वही हुआ, जिसका अंदेशा मन के किसी कोने में पहले से था। महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक दो-तिहाई बहुमत के अभाव में लोकसभा से पारित नहीं हो सका। और इसके साथ ही एक बार फिर यह सपना अधर में लटक गया—वही सपना, जो किसी की बेटी के बराबरी के हक से जुड़ा था।


यह सिर्फ एक विधेयक की असफलता नहीं है, यह उस भरोसे की थकान है जो वर्षों से बार-बार जगाया गया और फिर अधूरा छोड़ दिया गया। तीन दशक पहले शुरू हुई यह चर्चा आज भी उसी मोड़ पर खड़ी है, जहाँ से आगे बढ़ने के वादे तो हैं, लेकिन मंज़िल धुंधली है।

2023 में जब यह विधेयक पारित हुआ था, तो लगा था कि अब रास्ता साफ है। लेकिन उसके साथ जो समय-सीमा और शर्तें जुड़ीं, उन्होंने इसे फिर भविष्य की एक लंबी प्रतीक्षा में बदल दिया। जनगणना में देरी, परिसीमन की जटिलताएँ और राज्यों के राजनीतिक संतुलन की बहसों ने इस मुद्दे को फिर उलझा दिया।

सरकार की ओर से यह तर्क भी रखा गया कि लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि कर महिला आरक्षण को लागू किया जाए, ताकि किसी राज्य के राजनीतिक हितों को नुकसान न पहुँचे। लेकिन यह प्रस्ताव भी सहमति तक नहीं पहुँच सका।

विपक्ष की अपनी आपत्तियाँ रहीं—परिणामस्वरूप यह मुद्दा फिर टल गया। और इस टलने के साथ ही वह सवाल फिर पीछे छूट गया, जो असल में सबसे अहम था—आधी आबादी के अधिकार का।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक राजनीतिक वाक्य गूंजता है, जिसे श्री राहुल गांधी ने कहा था—
“भारत ने देख लिया, INDIA ने रोक दिया।”

इस पर बस एक हल्की मुस्कान आती है, और भीतर कहीं एक झेंप सी रह जाती है।

अब चर्चा यही है कि यदि सहमति नहीं बनी तो यह प्रक्रिया 2034 से पहले लागू नहीं हो पाएगी। राजनीति अपने-अपने हिसाब से जीत और हार गिन लेगी, लेकिन असल में जो सबसे अधिक मायूस हुआ है, वह है वह सपना जो बार-बार आगे बढ़ाया गया और हर बार कुछ दूरी पर रोक दिया गया।

और सबसे भारी सन्नाटा उसी घर में उतरता है, जहाँ कोई अब भी इंतजार कर रहा है कि शायद अगली बार उसकी बेटी को उसका हक बिना लड़ाई के मिल जाए…

Thursday, 16 April 2026

सभ्यतागत संकट: कार्यस्थल या वधशाला?

 भारत के विरुद्ध चल रहा 'छद्म युद्ध' (Proxy War) अब केवल दुर्गम सीमाओं या मजहबी बस्तियों तक सीमित नहीं है। यह जिहादी विषाणु अब देश के विकास के इंजन कहे जाने वाले 'कॉरपोरेट गलियारों' में प्रवेश कर चुका है। नासिक स्थित टीसीएस (TCS) की बीपीओ इकाई में सामने आया मतांतरण और यौन शोषण का संगठित रैकेट कोई सामान्य अपराध नहीं, बल्कि भारत की 'डेमोग्राफिक' और 'कल्चरल आइडेंटिटी' पर किया गया एक सोची-समझी सर्जिकल स्ट्राइक है।


कॉरपोरेट जिहाद: नासिक से आतंक के तारों तक

नासिक के इस प्रकरण ने 'पॉश' (POSH) और 'कॉरपोरेट एथिक्स' के दावों की पोल खोल दी है। इस सिंडिकेट की धुरी बनी निदा खान, जो स्वयं एचआर (HR) जैसे निर्णायक पद पर आसीन थी, उसने संस्थान को मतांतरण के 'कसाईखाने' में बदल दिया।

  • आतंकी सांठगांठ: जांच एजेंसियों के पास उपलब्ध साक्ष्य संकेत दे रहे हैं कि निदा खान के संपर्क दिल्ली बम धमाकों की संदिग्ध डॉ. शाहीन से थे। क्या यह महज संयोग है या फिर कॉरपोरेट डेटा और युवा प्रतिभाओं को 'स्लीपर सेल' में बदलने का कोई बड़ा ब्लूप्रिंट?

  • सुनियोजित ब्रेनवाशिंग: 'कलमा' पढ़वाना, हिजाब के लिए उकसाना और गोमांस खिलाने जैसे घृणित प्रयास उस 'इकोसिस्टम' का हिस्सा हैं, जो हिंदू अस्मिता को मिटाने के लिए सक्रिय है।

अमरावती से ग्रूमिंग गैंग का वीभत्स चेहरा

अमरावती का अयान अहमद तनवीर प्रकरण उसी मानसिकता का विस्तार है जिसे ब्रिटेन ने 'ग्रूमिंग गैंग्स' के रूप में झेला है। 180 नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाना और उन्हें ब्लैकमेल करना केवल हवस नहीं, बल्कि एक पूरे समाज को मानसिक रूप से दास बनाने और अपमानित करने का अघोषित 'युद्ध' है।

तथ्य की मार: जब झारखंड और बिहार से गायब हुए हजारों बच्चे केरल के यतीमखानों में 'धर्मांतरित' मिलते हैं, तो यह स्पष्ट हो जाता है कि यह सिंडिकेट राष्ट्रव्यापी है। यह 'लव जिहाद' से लेकर 'लैंड जिहाद' और अब 'कॉरपोरेट जिहाद' तक फैला एक मकड़जाल है।

'सेकुलर' गिरोह की रणनीतिक चुप्पी और पाखंड

सबसे बड़ा प्रश्न उन 'स्वयंभू बुद्धिजीवियों' और 'यू-ट्यूबर्स' पर है, जिनकी जीभ 'द केरला स्टोरी' को प्रोपेगेंडा बताने में कैंची की तरह चलती है, परंतु नासिक और अमरावती के सत्य पर उन्हें लकवा मार जाता है।

  • चुप्पी का अर्थ: यह चुप्पी अनजाने में नहीं, बल्कि रणनीतिक है। जब पीड़ित हिंदू बेटी होती है, तो इनके लिए 'सेकुलरिज्म' का अर्थ 'मौन' हो जाता है।

  • मार्केटिंग वाली संवेदनशीलता: बड़ी कंपनियों के सीईओ और 'लिबरल इन्फ्लुएंसर्स' जो वैश्विक मुद्दों पर काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज करते हैं, वे अपनी ही सहकर्मियों के साथ हुए इस जघन्य कृत्य पर आँखें मूंदे बैठे हैं। क्या उनके लिए मानवीय मूल्य केवल 'ब्रांड इमेज' चमकाने के साधन हैं?

अब समय 'तटस्थ' रहने का नहीं, बल्कि 'पक्ष' चुनने का है। नासिक से लेकर अमरावती तक की घटनाएं चीख-चीख कर कह रही हैं कि शत्रु ने अब 'छद्म वेश' धारण कर लिया है। वह आपके ऑफिस की फाइलों में है, वह आपके बगल वाली डेस्क पर है, वह 'भाईचारे' की मीठी बातों में है। यह केवल मतांतरण नहीं, यह राष्ट्र के विरुद्ध एक सुनियोजित 'सभ्यतागत युद्ध' (Civilizational War) है।

जो लोग आज भी इन घटनाओं को 'छिटपुट' कहकर टाल रहे हैं या अपनी 'सेकुलर' छवि बचाने के लिए मौन हैं, वे वास्तव में इस षड्यंत्र के सह-अपराधी हैं। याद रखिये, जब आग घर तक पहुँचती है, तो वह यह नहीं देखती कि घर 'लिबरल' का है या 'कट्टरपंथी' का। अब सुरक्षा एजेंसियों, सरकार और समाज को मिलकर इन 'सफेदपोश जिहादियों' का फन कुचलना ही होगा।

मौन खंडित कर अब तुम, सिंह-नाद स्वीकार करो,
भीतर बैठे शत्रुओं पर, प्रखर वज्र प्रहार करो।
छद्म वेश में जो बैठा है, उसका मुखौटा नोच दो,
कॉरपोरेट की आड़ में जो, फैला रहा विष, दबोच लो!

बेटियों की अस्मिता पर, जो हाथ डाला जाएगा,
निश्चय ही वह हाथ अब, जड़ से ही उखाड़ा जाएगा।
नासिक हो या अमरावती, षड्यंत्र अब न चलेगा,
भारत की पावन धरा पर, 'गजवा' का स्वप्न न फलेगा!

उठो हिंद के वीर पुत्रों, गांडीव को अब तान दो,
मतांतरण के इन दलालों को, कठोरतम संज्ञान दो।
जब तक लहू में शेष है, गौरवशाली इतिहास प्रखर,
मिटा देंगे हर उस शक्ति को, जो भारत पर रखे कुदृष्टि निरंतर!

आदित्य तिक्कू।।

Saturday, 4 April 2026

4000 करोड़ नहीं, श्री राम की गरिमा मायने रखती है: डायरेक्टर को खुला पत्र

 प्रिय नितेश तिवारी जी,

सादर प्रणाम।

हाल ही में “रामायण” फिल्म का फर्स्ट लुक और टीज़र सामने आया। इसे देखकर मेरा मन अनेक भावनाओं से व्याप्त है। इसलिए यह पत्र आपके समक्ष लिख रहा हूँ।


मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि यह फिल्म केवल सिनेमा नहीं है। यह मेरे और हमारे सनातन धर्म के लिए आदिकाल से चली आ रही श्री रामकथा का प्रतिपादन है। यह पुरुष से परम पुरुष की यात्रा है। इसे केवल तकनीकी विजुअल्स और वीएफएक्स में सीमित कर देना, इसे “सुपरहीरो कहानी” मान लेना, सिर्फ मूर्खता और पाप के समान है।

टीज़र में अधिकांश दृश्य कृत्रिम और आभासी लगे। जंगल, पर्वत और नदियों जैसी प्राकृतिक सेटिंग्स वास्तविक स्थानों पर फिल्माए जा सकते थे। धर्म और संस्कृति की कथा को केवल सेट्स और ग्रीन स्क्रीन तक सीमित करना, श्री रामायण की वास्तविक गरिमा और प्रभाव को ह्रास करता है।

संगीत और भावनाओं पर ध्यान दें। श्री रामायण केवल दृश्य और वीएफएक्स का खेल नहीं है; यह मन, हृदय और आत्मा को छूती है। टीज़र में भावनात्मक गहराई का अभाव इसे कृत्रिम बनाता है। संवाद और चरित्रों की प्रस्तुति ऐसी होनी चाहिए कि दर्शक अपने श्री राम के अवतार को जीवंत रूप में अनुभव करें।

रणबीर कपूर की कास्टिंग पर प्रश्न उठ रहे हैं। मैं यह मानता हूं कि किसी भी ऐतिहासिक या पौराणिक प्रोजेक्ट में असली जादू निर्माता की प्रस्तुति में होता है। श्री राम के चरित्र का सम्मान और उसकी गरिमा स्क्रीन पर सही रूप में दिखना चाहिए।

नितेश जी, एक अत्यंत महत्वपूर्ण बात मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ: भक्त इस फिल्म को इसलिए नहीं देखेंगे कि यह 4000 करोड़ में बनी है। इसे समझें और किसी भी प्रकार की गलतफहमी से न भरें। फिल्म की सफलता और प्रभाव केवल बजट, वीएफएक्स या स्टारडम से नहीं, बल्कि कथा की श्रद्धा, सत्य और भावनात्मक गहराई से तय होता है।

यह फिल्म केवल मनोरंजन का साधन नहीं है। यह मेरे प्रभु श्री राम की कथा और सनातन धर्म की धरोहर है। इसके प्रत्येक दृश्य, प्रत्येक भाव और संवाद सत्य और धर्म के अनुरूप होना चाहिए।

आपसे विनम्र किंतु स्पष्ट निवेदन है: टीज़र और आगामी दृश्य निर्माण में जनता की प्रतिक्रिया और संस्कृति की गरिमा को सर्वोपरि रखें। वास्तविक रंग, वास्तविक लोकेशंस, वास्तविक संवाद और वास्तविक उद्देश्य होना चाहिए। तकनीक केवल बाहरी आकर्षण है, किंतु कथा का असली जादू वहीं है जहाँ श्री राम का चरित्र और संस्कृति जीवंत होती है।

आपकी फिल्म का उद्देश्य जितना बड़ा और चुनौतीपूर्ण है, उतनी ही जिम्मेदारी भी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इसे सच्चाई, श्रद्धा और गरिमा के साथ प्रस्तुत करेंगे।

जय श्री राम।

सादर,

आदित्य तिक्कू